अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शुक्रवार शाम सीपरी बाजार के पाल कॉलोनी निवासी युवक ने पत्नी से विवाद के बाद जहर निगल लिया। अचेत हाल में परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
पाल कॉलोनी निवासी सुनील कुमार अतरौलिया (42) की दो माह पहले दूसरी शादी हुई थी। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से उनके बीच विवाद रहता था। अक्सर ही दोनों में झगड़ा होता था। कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे सुनील घर लौटकर आया, तब भी उसकी पत्नी से कहासुनी हुई। सुनील ने घर के बाहर जाकर जहर निगल लिया। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
तेजाब फेंककर जलाने को धमकाया
झांसी। सीपरी बाजार के मसीहागंज मोहल्ला निवासी युवती को पड़ोस में रहने वाले युवक ने तेजाब डालकर जलाने की धमकी दी। भुक्तभोगी ने सीपरी बाजार थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि उसका पड़ोस में रहने वाले शिवा सेन समेत उसके परिजनों से विवाद चल रहा है। आरोपी उसे तेजाब फेंककर जलाने की धमकी दे रहा है। पुलिस आरोपी को तलाश रही है।ब्यूरो