फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़ाए, पत्नी को मनाने आया पति

Sun, 03 Mar 2024 01:44 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- परिवार परामर्श केंद्र में समझौते के लिए ऑटो में बैठकर आया पति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। शनिवार को एक अनोखा मामला महिला थाना के परिवार परामर्श केंद्र में देखने को मिला। दोनों पैरों में फ्रैक्चर होने पर प्लास्टर चढ़ाए एक युवक अपनी पत्नी को लेने ऑटो से महिला थाना पहुंचा। परामर्श समिति ने बातचीत कर दोनों के बीच समझौता करवाया।
आवास विकास निवासी एक युवक की शादी नवंबर में हुई थी। युवक अपने पिता के स्थान पर नौकरी कर रहा है। शादी के बाद उसकी और उसकी पत्नी के बीच पैसों को लेकर विवाद बढ़ने लगा। उसकी पत्नी का कहना था कि आधी सैलरी वह उसे दे। लेकिन युवक का कहना था कि वह आधी सैलरी नहीं दे सकता। इसी बात पर दोनों में विवाद बढ़ा, और पत्नी रूठकर मायके चली आई। उसने महिला थाना में शिकायती पत्र भी दे दिया। इसी बीच युवक का एक्सीडेंट हो गया और उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। लेकिन अपनी पत्नी को मनाने के लिए युवक दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़े होने के बाद भी महिला थाना के परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। दोनों की काउंसलिंग की गई। बाद में पत्नी अपने पति के साथ जाने पर राजी हो गई। साथ ही युवक ने भी आधी सैलरी देने पर सहमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला थानाध्यक्ष किरण रावत ने बताया कि परिवार परामर्श केंद्र में 30 मामलों पर सुनवाई हुई। 2 दंपतियों में समझौता करवाया गया। तीन मामलों को निस्तारित किया गया। इस अवसर पर रजनी बाला, अंजू यादव, रजनी, प्रशांत, शालिनी गुरबक्शानी, आलिया एजाज, इंदिरा गुप्ता, ऊषा सेन, कंचन आहूजा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें