टहरौली। कस्बा निवासी सरिता पटेल ने टहरौली थाने में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि वह बिजना रोड स्थित एक किराये के मकान में रहती है। उसका पति सचिन पटेल शराब पीने का आदी है और आए दिन उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज करता है। नौ अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे उसका पति सचिन पटेल एक युवक अनिल अहिरवार के साथ उसके मकान के बाहर पहुंचा। दोनों ने मकान के बाहर खड़ी सफेद रंग की स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उसने पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई। इसके बाद पति ने कमरे में पहुंचकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पति सचिन पटेल व अनिल अहिरवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद