फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पति पर लगाया धोखाधड़ी कर शेयर ट्रांसफर करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- दंपती के बीच चल रहा है पारिवारिक विवाद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शहर कोतवाली में दर्ज कराए गए एक मुकदमे में एक महिला ने पति पर धोखाधड़ी कर उसके शेयर अपने खाते में ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पति-पत्नी के बीच पहले से ही पारिवारिक विवाद चल रहा है।
साईं विहार फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी स्वाती अगरिया ने शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें बताया कि उसका पति उज्जैन निवासी राजेश चतुर्वेदी से पारिवारिक विवाद चल रहा है, जिससे वह अपने माता-पिता के साथ रह रही है। महिला ने बताया कि उसने कर्नाटक की एक कंपनी के जरिये 45 कंपनियों के शेयर ऑनलाइन खरीदे थे, जिनकी कीमत 15 लाख रुपये है। इनमें से 2,84,524 रुपये के शेयर पति राजेश चतुर्वेदी द्वारा छलपूर्वक अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए गए। इनमें से तीन कंपनियों के लगभग एक लाख रुपये के शेयर बेच भी दिए। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह राठौर ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

0000000
शराब के नशे में की मारपीट
झांसी। खुशीपुरा झाड़ू वाली गली निवासी राजकुमार ने नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया कि 31 दिसंबर की रात तकरीबन पौने बारह बजे वह दूध लेने के लिए बस स्टैंड की ओर जा रहा था। रास्ते में पत्थर की टाल के पास क्षेत्र के ही प्रिंस खान, सद्दू खान, आफताब खान व सोहिल खान ने उसके साथ बगैर किसी कारण के मारपीट की। चारों शराब के नशे में धुत थे। इस दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित भी किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। ब्यूरो
00000000
घर में घुसकर चोरी
झांसी। शांति नगर राजगढ़ निवासी चंदन सिंह ने प्रेमनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया कि उसके मकान में फर्नीचर का काम चल रहा है। पिछले दिनों रात में अज्ञात चोर उसके मकान में घुस गए और मकान में लगी पानी की मोटर व फर्नीचर बनाने के उपकरण चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि घटना के समय वह दूसरे मकान में था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज चोरों की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

00000000
मारपीट के मामले दर्ज
झांसी। लकारा निवासी भवानी पाल ने गांव के ही रामबाबू पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना में उसे चोटें आ गईं थीं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें