फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: साले के थप्पड़ मारने से आहत जीजा ने जहर निगला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। पति से विवाद के बाद पत्नी ने अपने भाई को बुला लिया। उसके भाई ने जीजा को दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए। साले के हाथों पिटने से आहत होकर युवक ने जहर निगल लिया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उल्दन के बगरौनी गांव का जितेंद्र यादव (40) खेती किसानी करता था। जितेंद्र नशा भी करता था। परिजनों का कहना है कि रविवार को इसी बात को लेकर उसका पत्नी आराधना से विवाद हो गया। पत्नी नशा छोड़ने की बात कह रही थी। झगड़े के दौरान आराधना ने फोन करके अपने भाई को बुला लिया। कुछ देर बाद आराधना का भाई पहुंच गया। उसका भी जितेंद्र से विवाद हुआ। गुस्से में आकर साले ने जितेंद्र को दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए। इससे जितेंद्र आहत हो गया। शाम को अपने कमरे में जाकर उसने जहर निगल लिया। मेडिकल कॉलेज में उसके दम तोड़ने के बाद घर में मातम है। परिवार में पत्नी समेत दो छोटी-छोटी बेटियां हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें