झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा विभिन्न कौशल आधारित प्रतियोगिताओं हुनरबाज 2.0 का आयोजन आठ अप्रैल से 13 अप्रैल तक किया जाएगा। इसे लेकर रविवार को छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम से जुड़ीं गतिविधियों की तैयारी अधिष्ठाता छात्र कल्याण भवन में की। इस दौरान छात्र-छात्राओ ने कार्यक्रम स्थल की साज-सज्जा के साथ मंच संचालन व नृत्य का अभ्यास किया।
हुनरबाज 2.0 के तहत आठ अप्रैल को वाद विवाद प्रतियोगिता, शायरी प्रतियोगिता, नौ को भाषण प्रतियोगिता, 10 को नृत्य और संगीत प्रतियोगिता, 12 को क्राफ्ट और मॉक इंटरव्यू और 13 अप्रैल को फोटो और वीडियो प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिताओं के प्रथम तीन विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा प्रथम विजेता को नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। प्रतियोगिताओं में विवि व कॉलेजों के छात्र प्रतिभाग कर सकते हैं। अभी तक 400 के आसपास छात्र-छात्राओं ने अपना नामांकन कराया है।