फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कितने नक्शे पास, कितने अवैध निर्माण, 25 गांवों का लेखाजोखा हो रहा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडा में शामिल हो गए हैं गांव, जेडीए तैयार कर रहा है रिपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) में शामिल हुए 25 गांवों का लेखाजोखा झांसी विकास प्राधिकरण तैयार कर रहा है। यहां कितने नक्शे पास हुए हैं। कितने अवैध निर्माण हुए हैं। इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार करके जेडीए बीडा प्रशासन को सौंपेगा।
वर्ष 2014 में जेडीए की सीमा में 62 गांव शामिल हो गए थे। यहां पर होने वाले अवैध निर्माण पर जेडीए ने कार्रवाई की थी। कइयों को नोटिस भी दिए हैं। यहां पर विकास के प्रोजेक्ट के नक्शे भी पास हो चुके हैं। आवासों के भी मानचित्र स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 25 गांव बीडा के दायरे में आ गए हैं। ऐसे में अब इन गांवों में बीडा के नियम लागू हो गए हैं। इसी के चलते अब इन गांवों का पूरा लेखा-जोखा जेडीए ने तैयार करना शुरू कर दिया है। जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि जल्द ही 25 गांवों की पूरी रिपोर्ट तैयार करके बीडा प्रशासन को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों की तैयार हो रही रिपोर्ट
सारमऊ, अंबावाय, किल्चवारा खुर्द, किल्चवारा बुजुर्ग, खजराहा बुजुर्ग, खजराहा खुर्द, कलौथरा, डोंगरी, बाजना, चमरौआ, मठखास, रमपुरा, बैदोरा डोमागोर, गेवरा, गुढ़ा, पुनावली कला, सिमरा, ढिकौली, राजापुर, डगरवाहा, कोटखेरा, बमेर, मुरारी, गंगावली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें