फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मल्टीस्टोरी बनाएगा आवास विकास, चार महीने में खुलेंगे फ्लैटों के लिए पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सखी के हनुमान मंदिर के पास 44 एकड़ में विकसित की है टाउनशिप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। आवास विकास परिषद योजना संख्या तीन में अब मल्टी स्टोरी भी बनाएगा। यहां पर रहने के लिए लोग टू और थ्री बीएचके फ्लैट खरीद पाएंगे। चार महीने में शासन से प्रस्ताव की मंजूरी लेने के बाद लोगों के लिए फ्लैटों के पंजीकरण खोल दिए जाएंगे।
झांसी-ग्वालियर हाईवे पर सखी के हनुमान मंदिर के पास आवास विकास ने 44 एकड़ में योजना संख्या तीन विकसित की है। यहां पर नौ पार्क, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, बिजली, पानी, नाली, सड़क समेत सभी मूलभूत सुविधाएं लोगों के लिए उपलब्ध कराई गई हैं। अब यहां पर आवास विकास मल्टीस्टोरी भी बनाने जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग चार टावर बनाए जाएंगे। इसमें टू-बीएचके और थ्री बीएचके फ्लैट बनेंगे। इसका प्रस्ताव तैयार करके शासन से अनुमोदन कराने की प्रक्रिया चार महीने में पूरी हो जाएगी। फिर फ्लैटों के पंजीकरण खोले जाएंगे। इसके बाद फ्लैटों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। चूंकि, इस टाउनशिप के आसपास कई निजी बिल्डरों द्वारा विकसित कॉलोनियां भी हैं। जहां पर लोग फ्लैटों में रहते हैं। ऐसे में आवास विकास परिषद के अधिकारियों को उम्मीद है कि फ्लैट की बिक्री आसानी से हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन..
फोटो..
योजना संख्या तीन में मल्टी स्टोरी बनाई जानी है। चार महीने में शासन से प्रस्ताव की अनुमोदन प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। इसके बाद फ्लैटों के लिए पंजीकरण खोल दिया जाएगा। - इं. समर उपाध्याय, अधीक्षण अभियंता, आवास विकास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें