फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भवन स्वामियों को एक माह के लिए मिलेगी हाउसटैक्स में 10 फीसदी छूट को लुभाने की खातिर हाउसटैक्स दस फीसदी छूट की पेशकश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। हाउसटैक्स को लेकर चल रहे विवाद के बीच बड़ी संख्या में भवन स्वामी टैक्स जमा करने नहीं पहुंच रहे हैं। भवन स्वामियों को लुभाने की खातिर निगम प्रशासन ने 31 जुलाई तक टैक्स जमा करने वालों को दस फीसदी छूट देनी आरंभ की है। निगम अफसरों का कहना है कि यह छूट सिर्फ इसी साल का टैक्स चुकाने पर मिलेगी।
महानगर के करीब 1.90 लाख भवन स्वामियों से नगर निगम प्रशासन हाउसटैक्स वसूलता है लेकिन, इस दफा महापौर बिहारी लाल आर्य के हाउस टैक्स हाफ कर देने के वादे ने निगम की वसूली ठप कर दी। महापौर के वादे पर भरोसा करके तमाम भवन स्वामी टैक्स जमा करने नहीं आ रहे। नए वित्तीय वर्ष का पहला तिमाही खत्म हो जाने के बाद भी करीब 15 फीसदी भवन स्वामी टैक्स जमा करने पहुंचे। टैक्स जमा न होने से निगम के खजाने को भी चोट लग रही है। इससे निपटने को निगम प्रशासन ने भवनस्वामियों को दस फीसदी छूट देना आरंभ किया है। निगम अफसरों का कहना है चालू वित्तीय वर्ष के टैक्स पर ही यह छूट मिलेगी। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी धीरेंद्र मोहन कटियार का कहना है कि 31 जुलाई तक यह छूट मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी तक अधर में हाउसटैक्स हाफ का प्रस्ताव
नगर निगम सदन ने 23 जून को हाउसटैक्स हाफ करने संबंधी प्रस्ताव पारित करके शासन को भेज दिया। तीन दिन बाद ही यह प्रस्ताव नगर विकास विभाग को भेज दिया गया लेकिन, करीब दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी शासन ने इस प्रस्ताव को लेकर कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि निगम अफसरों का कहना है कि इस प्रस्ताव के मंजूर होने की उम्मीद बेहद कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें