झांसी। बड़ाबाजार स्थित राजा होटल में 200 रुपये के भुगतान को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि होटल मालिक और कर्मचारियों ने ग्राहक को पीट दिया। ग्राहक अशोक कुशवाहा ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अशोक ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर वह राजा होटल में खाना खाने गया था। कुल राशि 200 रुपये हुई। उसने 500 रुपये का नोट देकर 300 रुपये वापस मांगे। मालिक राजेश ने सिर्फ 200 रुपये मिलने का दावा किया। विवाद बढ़ने पर मालिक ने बेटे और कर्मचारियों को बुलाया। उन्होंने अशोक को होटल के अंदर बंद कर लात-घूंसों से पीटा। किसी तरह भागकर उसने शिकायत दर्ज कराई। कोतवाल अंजन कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी है। ब्यूरो