फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बा स्कूलों में नहीं बन सकेगा छात्रावास, टेंडर किए गए निरस्त

Thu, 21 Mar 2024 01:11 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
डिजाइन में कमियां होने के चलते आरईएस ने लिया फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में पढ़ रहीं छात्राओं के लिए विद्यालय परिक्षेत्र में बनाए जाने वाले छात्रावास और एकेडमिक ब्लॉक के टेंडर रद्द कर दिए गए हैं। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने दोनों इमारतों की डिजाइन में तकनीकी कमियां होने के चलते यह फैसला लिया है। इसके चलते टेंडर प्रकिया रुक गई है। इसे लोकसभा चुनाव के बाद फिर से शुरू किया जाएगा।
जिले के विकासखंडों में संचालित नौ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कुल 900 छात्राएं पढ़ाई करती हैं। इन छात्राओं को कक्षा 9 से 12वीं तक की शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में छात्रावास के साथ ही एकेडमिक ब्लाॅक का निर्माण कराने की घोषणा सरकार ने की थी। शासन की अनुमति मिलने के बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने निर्माण कार्य कराने के लिए कार्यदायी संस्था से आवेदन मांगे थे। लेकिन जब विभाग के पास दाेनों भवनों की डिजाइन पहुंची तो इसमें अफसरों को कमियां मिलीं। इसे लेकर टेंडर निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में बनाए जा रहे छात्रावास और एकेडमिक ब्लाॅक की डिजाइन में कुछ तकनीकी दिक्कत थीं, जिसके चलते टेंडर प्रक्रिया रद्द की गई हैं।
इंजीनियर रजनीश कुमार, अधिशाषी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें