फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: होली की छुट्टियों के बाद खुला अस्पताल तो उमड़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। होली के कारण दो दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। वहीं भाईदूज पर भी दोपहर ग्यारह बजे तक ही अस्पताल की ओपीडी को खोला गया था। तीन दिन तक बंद रहने के बाद शुक्रवार को अस्पताल में इलाज कराने के लिए मरीजों की भरमार रही। जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर से 1510 पर्चे बनाए गए।
विज्ञापन

होली के बाद अस्पताल की ओपीडी खुलने पर भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल के पर्चा काउंटर, ओपीडी, एक्सरे सहित इमरजेंसी में मरीजों और तीमारदारों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। वहीं गंभीर होने पर पचास मरीजों को इलाज के लिए भर्ती करना पड़ा। वहीं उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत होने पर दस बच्चों को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती किया गया। अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रमोद कटियार ने बताया कि होली की छुट्टियों के बाद सभी चिकित्सकों को समय से ओपीडी में बैठने के निर्देश दिए गए थे। अस्पताल के पर्चा काउंटर से 1510 पर्चे बनाए गए हैं। जबकि गंभीर होने पर कई मरीजों को भर्ती करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें