फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शहर के सात रेस्टोरेंट में संचालित होते मिले हुक्का बार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रविवार को पुलिस की टीम ने महानगर के कई रेस्टोरेंट पर छापे मारे। इस दरम्यान सात रेस्टोरेंटों में हुक्का बार संचालित होते पाए गए। पुलिस ने रेस्टोरेंटों में मिले हुक्कों को कब्जे में ले लिया। साथ ही 11 लोगों को हिरासत में लिया। देर रात तक उनसे पूछताछ जारी रही। पुलिस की इस कार्रवाई से रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही।
महानगर के कई रेस्टोरेंटों में हुक्का बार संचालित किए जा रहे हैं। आए दिन इनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए रविवार की शाम सहायक पुलिस अधीक्षक अंतरिक्ष जैन की अगुवाई में पुलिस टीम ने रेस्टोरेंटों में छापामारी की। इस दरम्यान सात रेस्टोरेंटों में हुक्का बार संचालित होते पाए गए। वहां कई नाबालिग भी मौजूद मिले। पुलिस ने इसकी सूचना अभिभावकों को देते हुए नाबालिगों को सख्त हिदायत दी। रेस्टोरेंटों से 27 हुक्के बरामद किए गए। साथ ही ग्यारह लोगों को हिरासत में लिया, जिनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सात रेस्टोरेंटों से 27 हुक्के बरामद किए गए हैं। इस मामले में 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें