झांसी। एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस अम्बावाय में शनिवार को वार्षिक टेकभनो मैनेजमेंट फेस्ट पनाश 2020 का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर चेयरमैन सुरेंद्र राय, वाइस चेयरमैन नीरज खत्री और एमडी अभिनव राय ने दीप प्रज्वलन किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम संयोजक डॉ. जितेंद्र राय ने बताया कि पनाश के तहत 13 फरवरी को कल्चरर कार्यक्रम, वॉर ऑफ बैंड्स, 14 फरवरी को टेकिभनकल प्रोग्राम, कार्निवाल और 15 फरवरी को म्यूजिकल नाइट विद प्ले सिंगर यो यो हनी सिंह अपनी आवाज जादू बिखेरेंगे। इस मौके पर डीन अकादमिक डॉ. एमई पुरुषोत्तम नायडू, डॉ. अर्चना लाला, डॉ. सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. अंकित श्रीवास्तव, जितेंद्र मोहन खरे, डॉ. आशीष खंताल, स्मिता कैनाथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में छात्रा खुशी पांडेय को छात्रा अध्यक्ष और रिषभ अग्निहोत्री को पनाश छात्र महासचिव बनाया गया।