फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी : मिर्जापुर को शिकस्त देकर वाराणसी ने जीता फाइनल

Sun, 17 Mar 2024 02:35 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हुआ हॉकी प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। क्षेत्रीय खेल कार्यालय के तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम चल रही हॉकी प्रतियोगिता में वाराणसी की टीम विजेता बनी। फाइनल मैच में वाराणसी ने मिर्जापुर को 7-1 से पराजित किया।
फाइनल मैच में वाराणसी की टीम शुरू से ही मिर्जापुर पर हावी रही। वाराणसी की ओर से राहुल पटेल ने 11वेें और 14 वें मिनट में गोल कर टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई। राघवेंद्र चौहान ने 13वें और 17वें मिनट में गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया। खेल के 22वें और 25वें मिनट में खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद, अंकित पटेल ने एक-एक गोल किया। वाराणसी के अमित पाल ने सातवां गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपविजेता टीम मिर्जापुर की ओर से 50वें मिनट में प्रहलाद पांडेय ने एक गोल किया। फाइनल मुकाबले में डॉ. रोहित पांडेय मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर नामित चयन समिति के रूप में क्रीड़ा अधिकारी बुलंदशहर नवीन कुमार, क्रीड़ा अधिकारी लखीमपुर खीरी सुनील भारती, क्रीड़ा अधिकारी इटावा परमजीत सिंह, क्रीड़ा अधिकारी प्रतापगढ़ पूनमलता राज रहे। जबकि उत्तर प्रदेश हॉकी द्वारा नामित टेक्निकल डायरेक्टर और उप क्रीड़ा अधिकारी झांसी राजेश कुमार सोनकर, सुनीता तिवारी, अशोक ओझा रहे। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा सुरेश बोनकर ने आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें