फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की फटी फोटो पर कसा तंज

Wed, 19 Oct 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
narendra modi - फोटो : demo
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फटी होर्डिंग देख एक विदेशी महिला ने तीखा व्यंग्य कसा, जिसे सुनकर लोग हतप्रभ रह गए।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास एक खंभे पर रेल बढ़े, देश बढ़े की होर्डिंग लगी हुई है, जिसमें झांसी-भीमसेन के मध्य चल रही रेल दोहरीकरण कार्य की योजना के बारे में बताया गया है। होेर्डिंग में नरेंद्र मोदी की भी फोटो लगी हुई है। यह होर्डिंग फट गया। फटे हिस्से में मोदी की फोटो भी है। मंगलवार की दोपहर एक विदेशी महिला होर्डिंग को ध्यान से देख रही थी। इस बीच कुछ लोग भी वहां एकत्रित हो गए, उनमें रेल कर्मचारी भी शामिल थे। कुछ देर बाद विदेशी महिला मुस्कराई और बोली ‘प्राइम मिनिस्टर ऑफ इंडिया’। यह सुनकर सभी लोग महिला को देखते रह गए। इसके बाद महिला मौके से चली गई। बात यह है कि रेलवे स्टेशन पर हर समय कर्मचारियों, सुपरवाइजरों की मौजूदगी रहती है। अधिकारियों का भी आना जाना बना रहता है। मगर, इसके बाद भी फटी होर्डिंग पर किसी का ध्यान नहीं गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें