फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गांव दुनारा के कई घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बड़ागांव ब्लाॅक के गांव दुनारा में कई घरों के ऊपर से 11केवी हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। जिससे इन घरों में रहने वाले परिवारों पर अनहोनी का खतरा मंडराता रहता है। परेशान लोगों का आरोप है कि गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों की वजह से हाईटेंशन लाइन शिफ्ट नहीं हो रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी विकास ने बताया कि गांव के कई घरों से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की वजह से हर समय अनहोनी की आशंका बनी रहती है। इस लाइन को हटवाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा चुका है मगर कोई राहत नहीं मिल रही है। इसको हटवाने के लिए क्षेत्रीय विधायक से भी संपर्क कर चुके हैं। आरोप है कि विधायक हटवाने का प्रयास करते हैं मगर कुछ प्रभावशाली लोगों के हस्तक्षेप की वजह से परिणाम ढाक के तीन पात रहता है। ऐसे हालात में लोगों का अपने घरों की छतों पर जाना तक संभव नहीं है। जरा सी चूक अथवा लापरवाही से अनहोनी का खतरा बना रहता है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें