फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तेज रफ्तार बाइक ने दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- सड़क किनारे खड़े थे दोनों, इसी बीच हुए हादसे का शिकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सड़क किनारे खड़े दंपती को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

गुरसराय के गांव फरीदा निवासी मुन्नी देवी (58) के पैरों में पिछले काफी दिनों से दर्द हो रहा था। इस पर शुक्रवार शाम वह अपने पति बृजपाल के साथ बाइक से डॉक्टर के पास गुरसराय गई थीं। डॉक्टर को दिखाने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। इसी बीच एरच रोड पर सिद्ध बाबा मंदिर के पास गुटखा लेने के लिए बृजपाल ने सड़क किनारे बाइक रोकी। दोनों बाइक के पास खड़े हुए थे। इस दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने उनको टक्कर मार दी। घटना में मुन्नी देवी, बृजपाल व बाइक सवार रोहित अहिरवार घायल हो गए। आनन-फानन तीनों को गुरसराय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर मुन्नी देवी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें