झांसी। सीएम के आगमन के मद्देनजर कन्वेंशन सेंटर में हेलीपैड का निर्माण कराया गया। इसके अलावा सेंटर के दूसरे छोर की सड़क भी बनकर तैयार हो गई है। हालांकि, रुक-रुककर हुई बारिश के चलते कई बार काम रोकना भी पड़ा। चूंकि, ग्वालियर रोड ओवरब्रिज के नीचे से होते हुए सीएम का काफिला भानी देवी गोयल इंटर कॉलेज पहुंचेगा, ऐसे में ओवरब्रिज के नीचे भी सड़क चकाचक की जा रही है। मंगलवार को डीएम मृदुल चौधरी, जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, नगर आयुक्त सत्य प्रकाश समेत पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने निरीक्षण कर तैयारियाें का जायजा लिया। ब्यूरो