फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कल और परसों झमाझम बारिश के आसार, गिर सकते हैं ओले

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में सोमवार और मंगलवार को झमाझम बारिश के आसार हैं। इन दो दिवसों में रोजाना दस से 12 मिलीमीटर तक पानी गिर सकता है। तेज हवाएं चलने के साथ-साथ ओले भी गिरने के आसार हैं। मौसम विभाग ने झांसी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी दिशा से हवाएं आने की वजह से झांसी समेत बुंदेलखंड का मौसम शुक्रवार से बदल गया। झांसी में कई जगहों पर तेज बारिश के साथ-साथ ओले गिरे। शनिवार को सुबह आसमान साफ था, मगर हवाओं में ठंड होने की वजह से सूरज की तपिश का ज्यादा असर नहीं हुआ। दोपहर में हवाओं की रफ्तार मंद पड़ गई। आसमान में बीच-बीच में बादल तो छाए रहे मगर बारिश नहीं हुई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को झांसी में हल्की बारिश के आसार है। चार मिलीमीटर तक पानी गिर सकता है। इसके बाद दो दिनों तक झांसी में अच्छी बारिश हो सकती है। सोमवार को 12 और मंगलवार को 10 मिलीमीटर पानी गिर सकता है। अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हवाओं की रफ्तार भी 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें