फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कल से चार दिन तक झमाझम बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
- मौसम विभाग का 232 मिलीमीटर पानी गिरने का पूर्वानुमान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मानसून की दस्तक देने के बाद अब रविवार से चार दिन तक झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 30 सितंबर से तीन जुलाई तक 232 मिलीमीटर पानी गिर सकता है। लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को झांसी में धूप खिली रही। उमस से लोगों का पसीना छूटता रहा। अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.3 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम पारा 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि अब लगातार बारिश होने का पूर्वानुमान है। शनिवार को चार मिलीमीटर पानी गिर सकता है। 30 जून से झमाझम बारिश शुरू हो सकती है। उन्होंने बताया कि रविवार और सोमवार को 85-85, मंगलवार को 51 और बुधवार को 11 मिलीमीटर पानी गिर सकता है। अधिकतम तापमान 27 से 38 डिग्री और न्यूनतम 19 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 12 से 22 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें