गरौठा। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों का चरणबद्ध आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। विभिन्न मांगों पर सहमति बनने के बाद राज्य कार्यकारिणी ने यह निर्णय लिया। संबंधित बिंदुओं को 30 कार्य दिवस के भीतर लागू कराने का फैसला किया गया है। यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष शैलेश यादव ने इस सफलता को सभी साथियों की एकजुटता का परिणाम बताया। उन्होंने संविदा कर्मचारियों की अपली की कि वे वे 18 अक्तूबर से अपने कार्यस्थलों पर लौटकर नियमित कार्यभार ग्रहण करें। इससे स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी। आंदोलन स्थगित होने के बाद अब सभी की निगाहें सहमत मांगों के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहेंगी। संगठन कर्मचारी हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। संवाद