फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सजदे में झुके सिर, दुआ को उठे हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मुकद्दस रमजान में शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा करते हुए नमाजियों और रोजेदारों की आंखें नम हो गईं। जुमे की नमाज के दौरान शहर की अधिकांश मस्जिदें नमाजियों से भरी रहीं।
विज्ञापन

अलविदा जुमा के लेकर शहर के मुस्लिम इलाकों में काफी रौनक रही। जुमा की नमाज को लेकर नौजवान, बुजुर्ग और बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा था। शहर की मरकजी मस्जिद, बिसाती बाजार मस्जिद, जामा मस्जिद, मस्जिद नवाब, माई साहब की मस्जिद, बिसात खाने का इमामबाड़ा, मस्जिद नव्बी, चार खंभा की मस्जिद, मंसूरयान मस्जिद, दरीगरान की मस्जिद, मुकरयाना की छोटी और बड़ी मस्जिद सहित शहर की तमाम मस्जिदों में जुमे की नमाज के दौरान नमाजियों की काफी भीड़ रही।
मस्जिद बिसाती बाजार में तकरीर के दौरान मुफ्ती साबिर कासमी ने कहा कि रोजे का असल मकसद तकवा करना है। तकवा का मतलब अल्लाह का खौफ है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सभी ने रमजान के पाक महीने में इबादतें और नमाज अदा की हैं। इसी सिलसिले को आगे कायम रखना है। ईद मनाने से पहले यह जरूर देख लें कि आपके पड़ोसी के यहां भी ईद उसी तरह से मनाई जाए जिस तरह से आपके घर में तैयारी की गई है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में पड़ोसी का बड़ा हक है। चाहे वह किसी भी धर्म अथवा जाति का हो। ईद पर गरीबों की मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें