फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तेज गाड़ी चलाने से मना करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मोहल्ले में तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना करने पर दबंग बाइक सवार ने युवक व उसके दोस्त की पिटाई कर दी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के विलेज स्कूल राजगढ़ निवासी दीपक कुमार ने पुलिस से शिकायत की कि शाम करीब साढ़े छह बजे वीरू नगर निवासी प्रिंस उसके मोहल्ले में आया और उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। उसके दोस्त जावेद ने बीच-बचाव किया तो प्रिंस से उसे भी पीट दिया। दोनों घायल हो गए। दीपक का आरोप है कि प्रिंस आए दिन मोहल्ले में झगड़ा करता है और उसकी तेज बाइक चलाने से पूरा मोहल्ला परेशान है। उसने प्रिंस की हरकत का विरोध किया था। पुलिस ने दीपक की तहरीर पर प्रिंस के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें