फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मौसम की तल्खी से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, फसलें भी भीगीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मौसम में बदलाव की सुगबुगाहट बृहस्पतिवार की रात से ही शुरू हो गई थी। देर रात हुई हल्की बारिश के साथ कुदरत ने बदलाव का संकेत दे दिया था। इससे शुक्रवार को दिन भर खासतौर पर किसानों की बेचैनी बढ़ी रही। दिन में धूप की आवाजाही के बीच किसान खेतों में पड़ी कटी हुई फसलों को बचाने की जुगत में जुटे रहे। लेकिन, शाम तकरीबन छह बजे आंधी के बीच तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम की यह तल्खी तकरीबन आधे घंटे तक बनी रही। इससे जनजीवन भी बुरी तरह से प्रभावित हो गया। घंटों बिजली गुल रहने से सभी जगह अंधेरा नजर आया। सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही थमी रही। कई जगह पेड़ गिरने से बिजली की लाइनें टूट गईं। मौसम के इस रुख से शुक्रवार की शाम ईद का बाजार भी प्रभावित नजर आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें