फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सवा लाख का इनामिया मसीह गिरफ्तार... कानपुर पुलिस ने भी रखा था इनाम, एसओजी को लगी भनक; तुरंत दबोचा

Mon, 28 Oct 2024 09:21 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

उत्तर प्रदेश के झांसी में सवा लाख का इनामिया हरेंद्र मसीह गिरफ्तार कर लिया गया है। एसओजी को जैसे ही झांसी आने की सूचना मिली। तत्काल ही कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। 
विज्ञापन
इनामिया हरेंद्र मसीह गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार तड़के झांसी पुलिस ने सवा लाख के इनामिया बदमाश हरेंद्र मसीह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद हरेंद्र मसीह को नवाबाद थाने लाया गया।यहां वरिष्ठ पुलिस अफसर भी पहुंच गए हैं। पुलिस अधिकारी भी उससे पूछताछ में जुटे हैं।

विज्ञापन


एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक कुर्की कार्रवाई के बाद हरेंद्र रविवार देर रात झांसी पहुंचा था। यहां वह अपने झोकन बाग स्थित आवास पहुंचा। हरेंद्र मसीह के झांसी पहुंचने की भनक एसओजी को लग गई।

तुरंत मौके पर भारी संख्या में पुलिस और एसओजी पहुंच गई। एसओजी ने उसे घेर कर गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी के मुताबिक, हरेंद्र पर कानपुर पुलिस ने ₹100000 का इनाम घोषित किया है जबकि झांसी से वह 25000 का घोषित बदमाश है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें