टोड़ी फतेहपुर। नगर के मोहल्ला फतेहपुर निवासी स्वीटी ने टोड़ी फतेहपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि उसकी शादी जून 2021 में मोहल्ला फतेहपुर निवासी संदीप कुमार के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता विनोद अहिरवार ने अपनी सामर्थ्य से अधिक दहेज दिया था। इसके बावजूद पति संदीप कुमार, सास शांति और ससुर कालीचरण अहिरवार अतिरिक्त दहेज में चार लाख रुपये की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। पिता के कई बार समझाने के बावजूद ससुरालियों के व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। पुलिस ने पति संदीप कुमार, सास शांति और ससुर कालीचरण अहिरवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद