मऊरानीपुर। मऊरानीपुर को जिला घोषित करने की मांग को लेकर जन आंदोलन अब भक्ति और आस्था के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में संकट मोचन हनुमान मंदिर में दो माह से चल रहे अखंड हनुमान चालीसा के पाठ के क्रम में विप्र बंधुओं ने सामूहिक पाठ का आयोजन किया। इस धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को सद्बुद्धि प्रदान करने की कामना की गई, ताकि मऊरानीपुर को जिला बनाने के मार्ग में आ रही बाधाएं शीघ्र दूर हों। इस मौके पर सूबेदार मेजर जगत नारायण शर्मा, पूर्व सैनिक राकेश अग्निहोत्री, चंद्रशेखर अड़जरिया, प्रदीप चतुर्वेदी, रविशंकर नायक, अशोक रिछारिया, कृष्णकांत शर्मा, जिनेंद्र नायक आदि मौजूद रहे। संवाद