फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबाद थाना प्रभारी समेत आधा दर्जन बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आधा दर्जन प्रभारी निरीक्षकों व उप निरीक्षकों के तबादले किए। नवाबाद समेत अन्य थानों में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी शिवहरि मीणा ने नवाबाद थाना प्रभारी सुनील कुमार को क्राइम ब्रांच भेज दिया है। उनके स्थान पर सकरार थाने में तैनात उप निरीक्षक विजय कुमार पांडेय को भेजा गया है। चिरगांव थाने में तैनात उप निरीक्षक उदयवीर सिंह को समथर की कमान सौंपी गई है, जबकि समथर में पदस्थ निरीक्षक शिवप्रसाद को अपराध शाखा भेजा गया है। सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक सुरेश बाबू को अपराध शाखा भेजते हुए उनके स्थान पर अतिरिक्त निरीक्षक मोंठ जयप्रकाश को थाना प्रभारी सदर बाजार बनाया गया है। वहीं, नवाबाद थाने में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक अतुल कुमार लखेरा को प्रभारी निरीक्षक सकरार बनाया गया है। जबकि, सकरार थाने के प्रभारी निरीक्षक गोपाल सिंह को प्रभारी कोविड सेल /रिट सेल व मॉनिटरिंग सेल की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें