फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लंबे इंतजार के बाद ग्वालियर रोड ओवरब्रिज ने लिया आकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ने लोहे के धनुषाकार ढांचे को ब्रिज के खंभों से जोड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कई सालों तक फाइलों में दबे रहने के बाद डेढ़ साल पहले ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू किया गया था, जिसका अब आकार नजर आने लगा है। रविवार को रेलवे की टीम ने ब्रिज के लोहे के धनुषाकार ढांचे को खंभों से जोड़ने का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। अब सेतु निगम अपना काम शुरू करेगा।
विज्ञापन

ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का प्रस्ताव सेतु निगम की ओर से आठ साल पहले बनाया गया था। लेकिन, इसकी फाइल सालों शासन के गलियारों में घूमती रही थी। दिसंबर 2020 में इसे प्रशासनिक स्वीकृति मिल पाई थी और वित्तीय स्वीकृति साल 2021 में मिली थी। तब जाकर जनवरी 2022 में इसका निर्माण शुरू हुआ था और अब इसका आकार नजर आने लगा है। रेलवे द्वारा 60 मीटर लंबा 750 टन वजन का धनुषाकार ढांचा ब्रिज के बीचों बीच स्थापित कर दिया गया है। रविवार को इसे ब्रिज के खंभों से जोड़ने का काम पूरा किया गया। सोमवार से लोहे के ढांचे को बनाने के लिए लगाए गए लोहे के अस्थायी स्ट्रक्चर को हटाने का काम शुरू किया जाएगा, यह काम एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा। बता दें कि ब्रिज पर आवागमन सितंबर माह की शुरुआत में शुरु हो पाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें