फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आज से रोज चलेगी ग्वालियर-बरौनी मेल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड के लिए सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर मेल अब रोज चलेगी। आज से ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। वहीं एक मार्च से ताज एक्सप्रेस भी झांसी आने लगेगी। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

एक दिसंबर से रेलवे ने कोहरे के चलते झांसी मंडल से आने-जाने वालीं दर्जनों ट्रेनें निरस्त कर दी थीं। वहीं कुछ ट्रेनों का संचालन सीमित कर दिया था। इनमें झांसी-नई दिल्ली ताज एक्सप्रेस भी शामिल है। इसे झांसी-ग्वालियर के बीच रद्द किया गया था। अब यह ट्रेन एक मार्च से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से ही संचालित होगी।
इसके साथ ही रेलवे ने सप्ताह में दो दिन निरस्त चल रही ग्वालियर बरौनी मेल का संचालन अब रोज करने का निर्णय लिया है। मंगलवार से इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।साथ ही वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सर्दी में रद्द की गईं ट्रेनों में से अधिकांश री स्टोर कर दी गई हैं। ताज एक्सप्रेस भी एक मार्च से झांसी आने लगेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें