फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गुरु हरगोविंद साहिब का प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया

Wed, 01 Jul 2026 03:00 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा नगरा में सिखों के छठवें गुरु श्री हरगोविंद साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया गया। भाई अमनदीप सिंह एवं गगनदीप सिंह के जत्थे ने कीर्तन किया। उन्होंने गुरु जी के जीवन पर प्रकाश डाला। गुरु का अटूट लंगर का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्रधान अमरजीत सिंह खनूजा, इंद्रजीत सिंह, मंगल सिंह, अमनजीत सिंह, गुरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, इकबाल सिंह आदि मौजूद रहे। गुरुद्वारा राम गढि़या हीरापुरा नगरा में प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया गया। स्त्री सत्संग ने श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ कर ज्ञानी अमनदीप सिंह व ज्ञानी गगनदीप सिंह ने कीर्तन किया।ज्ञानी हरविंदर सिंह भोगल ने अरदास की। इस मौके पर प्रधान गुरुचरण सिंह बेदी, तेजिंदर सिंह चड्डा, इंदरजीत सिंह, जस करन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें