फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात चुनाव में बुंदेलों को भी मिली जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गुजरात में फिर से सत्ता की वापसी की आस लगाए भाजपा ने उत्तर प्रदेश के 124 अनुभवी कार्यकर्ताओं को वहां की विधानसभाओं की जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। इसमें बुंदेलखंड के भी चार कार्यकर्ता शामिल हैं। ये कार्यकर्ता चुनाव की हर गतिविधि पर बारीक निगाह रखेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में लंबे समय से संगठन का काम देख रहे और कुशल प्रबंधन वाले कार्यकर्ताओं को गुजरात बुला लिया गया है। इसमें बुंदेलखंड के झांसी के संजीव अग्रवाल लाला, जालौन के हरेंद्र सिंह, हमीरपुर के शिवेंद्र सिंह शिवाजी, चित्रकूट के आलोक पांडेय शामिल हैं। सोमवार को ये सभी कार्यकर्ता गुजरात के लिए रवाना हो गए। संजीव अग्रवाल 2017 के गुजरात और 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में भी प्रचार कर चुके हैं। बताया गया कि सात सितंबर को राजकोट में शीर्ष नेतृत्व के साथ इनकी बैठक होगी। सभी को अलग-अलग विधानसभाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहां पहुंचकर ये कार्यकर्ता बूथ समितियां बनाने, मजबूत दावेदार को लेकर रिपोर्ट देने, कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य बनवाने, संगठन के कार्यक्रमों को गति देने आदि काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें