फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: किराना व्यापारी ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। लहचूरा थाना इलाके में एक किराना व्यवसायी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। व्यापारी पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुका था।
विज्ञापन

लहचूरा गांव निवासी अमित कुमार कुशवाहा (30) गांव में ही किराने की दुकान चलाते थे। मंगलवार को उन्होंने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उल्टियां होने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। इस पर परिजन आनन-फानन उसे मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पिता बृजकिशोर ने बताया कि अमित की पिछले आठ सालों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। उसका लगातार इलाज चल रहा था। लेकिन, वह बीच-बीच में अजीब हरकत किया करता था। वह चार-पांच बार घर से भाग चुका था, कुछ समय पहले वह ट्रेन से कटने की कोशिश भी कर चुका था। बता दें कि अमित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी आठ साल पहले शादी हुई थी। उसके छह साल की बेटी और तीन साल का एक बेटा है। उसकी मौत के बाद से परिजनों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें