फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दादी की तेरहवीं के दिन पोते की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। दादी की तेरहवीं के दिन पोते की करंट लगने से मौत हो गई। तेरहवीं के बाद बाड़े में ट्रैक्टर लेने गया था। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया।

शिवपुरी के ददावली गांव का मोहन कुशवाहा (30) खेती-किसानी करता था। परिजनों के मुताबिक मोहन की दादी सरजू की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को उनकी तेरहवीं थी। गांव के लोग एवं रिश्तेदार भी शामिल हुए। देर रात 12 बजे तक खाना-पीना हुआ। इसके बाद मोहन बाड़े में ट्रैक्टर लेने चला गया। उस समय बारिश हो रही थी। वहां करंट लगने से वह अचेत हो गया। काफी देर तक उसके न लौटने पर परिजन बाड़े में पहुंचे। उसकी हालत देख उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां मोहन को मृत घोषित कर दिया गया। शव देखकर पत्नी बेहोश हो गई। परिवार में पत्नी समेत चार छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें