फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के भाई के नाती को गोली मारी, हालत गंभीर; घर के बाहर हुआ हमला

Sat, 04 Nov 2023 11:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

UP News City: घटना की जानकारी होने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। वहीं, एसएसपी राजेश एस ने मेडिकल पहुंचकर घायल का हाल जाना। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दीं गईं हैं।
विज्ञापन
राज्यमंत्री मन्नू कोरी के नाती को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शनिवार की रात कोतवाली थाना इलाके में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के भाई के नाती को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना पाकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के भाई मेहरबान की बेटी प्रतिभा अपने परिवार के साथ शहर कोतवाली इलाके के सूजे खां खिड़की अंदर मुहल्ले रहती है। उनका बेटा प्रवीण (34) वकालत करता है। शनिवार की रात तकरीबन नौ बजे प्रवीण अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। इसी दरम्यान क्षेत्र के ही एक युवक ने उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन

प्रवीण की मां प्रतिभा ने बताया कि नवरात्रि में मुहल्ले में भंडारे का आयोजन किया गया था। इसी दरम्यान क्षेत्र का एक युवक वहां शराब पीकर पहुंच गया था। शराब के नशे में धुत युवक भंडारे का खाना बनाने वाले हलवाई के साथ मारपीट करने लगा। प्रवीण और मुहल्ले के अन्य लोगों ने युवक को ऐसा करने से रोका था। इस पर वह प्रवीण से रंजिश मानने लगा था। इसी रंजिश में उसने शनिवार को घटना को अंजाम दे दिया। घटना की जानकारी होने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। वहीं, एसएसपी राजेश एस ने मेडिकल पहुंचकर घायल का हाल जाना। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दीं गईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें