फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: स्कूल में पोते का दाखिला कराने जा रहे दादा को कार ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। शनिवार सुबह मोंठ के खिरिया के पुलिया के पास बेकाबू वाहन ने मोटर साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में मोटर साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि बुजुर्ग अपने पोते का स्कूल में दाखिला कराने के लिए जा रहे थे।
एरच थाना के शमशेरापुरा गांव निवासी देवीदयाल (71) पुत्र बलू अहिरवार खेती करते थे। शनिवार सुबह अपने पोते राजा (14) का स्कूल में दाखिला कराने के लिए उसके साथ मोटर साइकिल से मोंठ जा रहे थे। दोनों जैसे ही खिरिया की पुलिया के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। उनको कुचलते हुए वाहन भाग गया। हादसे में दोनों घायल हो गए। गंभीर हाल में उनको मोंठ सीएचसी ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर उनको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने देवीदयाल को मृत घोषित कर दिया जबकि राजा की हालत नाजुक होने पर उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
शादी वाले घर में पसरा मातम
देवीदयाल के भतीजे सीताराम के बेटे की शुक्रवार को शादी थी। बरात में देवीदयाल और राजा भी शामिल हुए थे। शनिवार सुबह बहू को विदा कराने के बाद सभी वापस घर पहुंचे। कुछ देर बाद देवीदयाल अपने पोते का स्कूल में एडमिशन कराने निकल गए। उनकी मौत की सूचना मिलते ही शादी वाले घर में मातम छा गया। उनकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें