फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: -संत साई लाल दास साहेब का किया भव्य स्वागत, कलश यात्रा निकाली

Mon, 31 Aug 2026 01:54 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। भगवान श्री झूलेलाल चालीहा व्रत महोत्सव के अंतर्गत पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत भवन में संत साई लाल दास साहेब का श्रद्धा से स्वागत किया गया। भव्य स्वागत कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर संतश्री का अभिनंदन किया। भगवान श्री झूलेलाल की महिमा के जयकारे लगाए। संत साई लाल दास साहेब ने भगवान श्री झूलेलाल जी के प्राकट्य एवं उनकी बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान झूलेलाल जी का जीवन सत्य, धर्म, प्रेम, सेवा, भाईचारे एवं मानवता का संदेश देता है। अमर कथा के दौरान भगवान श्री झूलेलाल का जन्मोत्सव श्रद्धा से मनाया गया। भगवान के बाल स्वरूप को पालने में विराजमान किया गया। श्रद्धालुओं ने पालना झुलाकर भगवान श्री झूलेलाल का जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष हरीश हासानी, आकाश खियानी, दिनेश कोडवानी, जय किशन फबयानी, अजय कुकरेजा, सुनील नैनवानी, त्रिलोक लालवानी, लक्ष्मण दास रमानी, सुरेश चंगानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें