फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जांच में ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और रोजगार सेवक पाए गए दोषी

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक जाॅब कार्डधारक को मजदूर बनाकर खाते में आए मजदूरी के रुपये का भुगतान कराने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। विकास खण्ड बार के अंतर्गत ग्राम पंचायत कैलगुआं में मृतक जॉब कार्डधारक को मजदूर बनाकर उसके खाते में धनराशि भेजकर भुगतान कराने के मामले में जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी बार, जिला पंचायत राज अधिकारी तथा जिला विकास अधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम पंचायत कैलागुआं में मनरेगा योजना के तहत मृतक व्यक्ति को मनरेगा मजदूरी करवाकर उसके खाते में आई धनराशि को निकालने की शिकायत की गई थी। जिसकी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के अवर अभियंता द्वारा 16 मार्च 2023 को जांच की गई। जांच रिपोर्ट 22 मई 2023 को जांच अधिकारी ने प्रेषित कर दी थी। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि ग्राम प्रधान सचिव एवं ग्राम रोजगार सेवक द्वारा उपलब्ध कराए गए स्पष्टीकरण एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी द्वारा मृतक जॉब कार्ड धारक को मनरेगा योजना धनराशि भुगतान की जांच आख्या से यह स्पष्ट हुआ कि ग्राम रोजगार सेवक एवं ग्राम प्रधान ने लापरवाही बरती। जिस कारण से मृतक को मनरेगा योजना का भुगतान हुआ। 8 जून 2023 को दोषी पाए गए लोगों से स्पष्टीकरण तलब किया गया था। अब इस मामले का संज्ञान मुख्य विकास अधिकारी केके पांडे ने लिया और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के संबंध में खंड विकास अधिकारी बार, जिला पंचायत राज अधिकारी तथा जिला विकास अधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अब इस मामले में जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें