झांसी। झांसी रेल मंडल के इंजन भी जीपीएस से लैस होंगे। इसकी मदद से सभी रेल इंजनों को आसानी से ट्रेस किया जा सकेगा। जीपीएस लगाने का काम क्रिस ने शुरू कर दिया है। अभी तक मंडल के 11 लोको में यह जीपीएस लगाया जा चुका।
रेल अफसरों का कहना है दूसरे जोन में मालगाड़ियों का इंजन खराब होने पर उसको ट्रेस करना मुश्किल हो जाता है। चलती मालगाड़ी की निगरानी होती है लेकिन, इंजन के खराब होने के बाद इसका पता लगाना मुश्किल होता है। इंजन खराब होने पर वह शांटिंग लाइन में भेज दिए जाते हैं। यहां से वह किसी वर्कशाप में भेज दिए जाते हैं लेकिन, कई दफा यह लोको ट्रेस नहीं हो पाता। ऐसे इंजनों की तलाश में अफसरों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इसके अलावा जीपीएस लगे होने से सवारी गाड़ियां पहचानना भी आसान होगा। इस जरूरत को पूरा करने को इंजनों पर जीपीएस लगाए जा रहे हैं। क्रिस के माध्यम से यह कार्य कराया जा रहा है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह के मुताबिक यह काम शुरू हो गया। अभी 11 लोको में यह जीपीएस लगा दिए गए हैं।