फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दो घंटे ठहरेंगी राज्यपाल आनंदी बेन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल रविवार को करीब दो घंटे शहर में ठहरेंगी। प्रदेश के सबसे बड़े पौधरोपण कार्यक्रम में राज्यपाल झांसी से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुल्लातपुर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक राज्यपाल आनंदी बेन राजकीय विमान से लखनऊ से रवाना होेंगी। सुबह करीब साढ़े दस बजे उनका विमान दतिया एयरपोर्ट उतरेगा। वहां से सीधे वह सिमरधा पहुंज डैम पहुंचकर पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इसके बाद वह सिद्घेश्वर नगर स्थित वृद्घाश्रम भी जाएंगी। यहां कुछ देर समय बिताएंगी। दोपहर करीब पौने एक बजे वह दतिया एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से वह भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगी। उधर, राज्यपाल के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। कार्यक्रम स्थल को पहले ही सील कर दिया गया है। राज्यपाल के आगमन को देखते हुए शहर के ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। कार्यक्रम स्थल की ओर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। राज्यपाल के आने से पहले शनिवार को पुलिस सुरक्षा रिहर्सल भी किया। एसएसपी शिवहरि मीणा ने भी सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें