गोट महोत्सव में बुंदेली गीतों का गायन
झांसी। हरियाली अमावस्या और पुख्य नक्षत्र पर सखी के हनुमान मंदिर में बुंदेलखंड गोट महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें कलाकारों ने बुंदेली लोकगीतों का गायन किया और बुंदेलखंड के इतिहास और गौरव का यशोगान किया। इस अवसर पर महंत नागा मोहन दास, रमन दास जी, प्रभु दयाल नन्ना, बृजमोहन मिश्रा, गोपाल महाराज, राजेश भगत, चतुर सिंह, ज्ञान सिंह, अशोक, दशरथ, ज्ञान दास महाराज आदि मौजूद रहे। इस मौके पर भंडारा और कन्या भोज का आयोजन हुआ। इधर आंतिया तालाब स्थित सेन समाज के पुख्य हनुमान मंदिर में पुख्य नक्षत्र के अवसर पर समारोह हुआ और श्रद्धालुओं ने भगवान का श्रृंगार किया। सुंदर कांड का पाठ किया। हवन व महाआरती में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रबंधक राम बाबू सेन, दीपक दुबे, मुकेश सेन, हरीशंकर, जुगल किशोर आदि मौजूद रहे।