फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: स्मार्ट वाॅच पहनकर दे रहे थे परीक्षा, यूएफएम में हुए बुकह

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की चल रही परीक्षाओं में विश्वविद्यालय द्वारा गठित उड़ाका दल ने कई नकलची छात्रों को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ लिया। इसी में कई ऐसे छात्र भी शामिल हैं, जो कि स्मार्ट वाॅच पहनकर परीक्षा दे रहे थे। इन्हें यूएफएम (अन फेयर मीन्स) में बुक कर दिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बीयू के उड़ाका दल ने अलग-अलग कॉलेजों में 22 छात्र-छात्राओं को नकल करते हुए पकड़ा। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि परीक्षा में स्मार्ट वॉच पहनकर आना पूरी तरह प्रतिबंधित है। छात्रों को परीक्षा देने से पहले नकल संबंधित सभी दिशा-निर्देशों को ठीक से पढ़ने की आवश्यकता है।
उड़ाका दल ने बृहस्पतिवार को सुबह की पाली में कन्हैयालाल विष्णु चरण महाविद्यालय जालौन में पांच छात्राएं, कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय में तीन छात्राओं, श्रीमती अमृत कुंवर महाविद्यालय बाबई में तीन छात्राओं, जगत राज महाविद्यालय चरखारी रोड हमीरपुर, अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय राठ हमीरपुर और देशरानी राजपूत महाविद्यालय राठ में एक-एक छात्र को नकल करने पकड़ा।
विज्ञापन

द्वितीय पाली में मैथिलीशरण गुप्त महाविद्यालय चिरगांव में चार छात्राओं, टीकाराम यादव महाविद्यालय, ओम हरिहर स्नातकोत्तर महाविद्यालय हमीरपुर, श्री रामकृष्ण स्नातक महाविद्यालय कुरारा हमीरपुर और राम स्वरूप यादव महाविद्यालय पूंछ में एक-एक छात्र को अनुचित साधन के साथ पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें