झांसी। सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में जल्द ही छात्राएं स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगी। प्रभारी प्रधानाचार्य रूपवति खोइया ने बताया कि प्रोजेक्ट अलंकार के तहत स्कूल की नई बिल्डिंग में स्मार्ट क्लास की स्थापना के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इसे जल्द मंजूरी मिलने की संभावना है। यहां स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत नई बिल्डिंग का निर्माण कराया गया है। अब इस बिल्डिंग में स्मार्ट क्लास बननी है। स्मार्ट क्लास में कई तरह की सुविधाएं होंगी। यहां इंटरैक्टिव बोर्ड, इंटरैक्टिव डिस्प्ले तथा ऑडियो-विजुअल सेटअप होंगे। स्मार्ट बोर्ड इंटरनेट से भी जुड़े होंगे। ब्यूरो