फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: युवक की हत्या में प्रेमिका समेत उसके दोनों भाई नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान में मृत मिले अभिषेक तिवारी की हत्या के आरोप में पुलिस ने प्रेमिका समेत उसके दोनों भाईयों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है छानबीन के दौरान हत्या में रेलवे कॉलोनी के दो युवकों के नाम सामने आए हैं। उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

कांशीराम कॉलोनी निवासी अभिषेक तिवारी रेलवे में प्राइवेट वेंडर था। सोमवार को ट्रेन से कानपुर गया था। रात में लौटकर घर नहीं आया। मंगलवार सुबह उसका शव जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान से बरामद हुआ। मां माधुरी उसकी हत्या का आरोप लगा रही थी। मां का कहना था अभिषेक के एक महिला से प्रेम संबंध थे। महिला के एक पुत्र भी है। विवाद के बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद से महिला अभिषेक को धमका रही थी। मां की तहरीर पर पुलिस ने उसकी प्रेमिका समेत भाई जफर एवं कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस ने रेलवे कॉलोनी के 21 युवकों से पूछताछ की। कई अहम सुराग हाथ लगे। पुलिस का कहना है कानपुर से लौटने के बाद दोपहर में अभिषेक का स्टेशन पर साथ के वेंडरों से शराब के नशे में विवाद हो गया था। उन लोगों ने अभिषेक की पिटाई कर दी। यहां से अभिषेक रेलवे मैदान में चला गया। यहां भी तीन युवकों ने उसे जमकर पीटा। प्राइवेट पार्ट में इन लोगों ने लात-घूंसों से हमला किया। इससे उसकी जान चली गई। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक पूछताछ में रेलवे कॉलोनी निवासी सुमित एवं प्रिंस का नाम सामने आया है। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें