फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूदी युवती

Wed, 27 Sep 2023 01:08 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- इमरजेंसी में इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। जिला अस्पताल के मानसिक रोग विभाग में इलाज कराने के लिए आई युवती अस्पताल की दूसरी मंजिल कूद गई। युवती के कूदते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अस्पताल कर्मचारियों ने युवती को तुरंत ही इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज शुरू किया। गंभीर होने पर युवती को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां युवती की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

चिरगांव के ग्राम बरल निवासी लता (22) का पिछले आठ साल से मानसिक रोगी होने के चलते ग्वालियर के एक चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है। पिछले तीन दिन से नींद नहीं आने पर मंगलवार को परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। अस्पताल के दूसरी मंजिल स्थित डॉ. शिकाफा जाफरीन को दिखाने के बाद युवती ने अचानक ही दौड़ लगाते हुए नीचे की ओर छलांग लगा दी। गनीमत रही कि वह अस्पताल के टिन शेड के ऊपर गिर पड़ी। युवती के टिन शेड पर गिरने की जोरदार आवाज आते ही अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी बाहर की ओर दौड़े। सभी ने बाहर आकर देखा तो युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। आननफानन इमरजेंसी में भर्ती कर युवती का इलाज शुरू किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मंडलीय प्रमुख अधीक्षक डॉ. प्रमोद कटियार ने बताया कि मानसिक रोगी होने के कारण युवती डॉक्टर को दिखाने के बाद अचानक नीचे कूद गई थी। युवती मेडिकल कॉलेेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें