फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हाईवे पार कर रही बालिका को कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तालबेहट। राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बालिका को जोरदार टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार की तलाश में राजमार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।

मंगलवार को कोतवाली अंतर्गत ग्राम टेटा निवासी राजेश कुशवाहा की छह वर्षीय पुत्री निधि को सड़क पार करते समय एक कार ने टक्कर मार दी। वह छिटक कर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन सहित भाग गया। पुलिस कार की तलाश कर रही है। निधि कक्षा एक की छात्रा थी। वह चार बहनों में सबसे बड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
राजमार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की तलाश की जा रही है। बबीना टोल पर निरीक्षण के लिए उपनिरीक्षक को भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। - अनुराग अवस्थी, एसएचओ, तालबेहट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें