फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शादी से पहले युवती ने जहर निगलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। शादी होने से कुछ महीने पहले युवती ने जहर निगलकर जान दे दी। परिजन उसके सुसाइड करने की सटीक वजह नहीं बता सके। शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बरुआसागर के धमना खुर्द निवासी राधा पाल (22) पुत्री रामदीन ने दसवीं के बाद पढ़ाई बंद कर दी थी। कुछ दिन पहले उसकी सगाई दतिया निवासी युवक से कर दी गई। अगले वर्ष फरवरी में उसकी शादी होनी थी। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे। मैरिज गार्डन भी बुक हो चुका था। परिजनों का कहना है पिछले एक माह से राधा अजीबो-गरीब हरकत कर रही थी। अंधविश्वास में आकर परिजन उसे तांत्रिक के पास ले गए लेकिन तबीयत ठीक होने के बजाए खराब होने लगी। 10 अगस्त को राधा घर में अकेली थी। उसी दौरान उसने जहर निगल लिया। परिजनों के पहुंचने पर अचेत हाल में वह बिस्तर पर पड़ी मिली। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा है। राधा तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें