फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शादी के आठ माह बाद युवती ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बबीना निवासी एक युवती ने शादी के आठ माह बाद फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक युवती का मायके में एक युवक से प्रेम संबंध था। ससुराल में चार दिन पहले उसके पास से मोबाइल मिला था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। शनिवार को युवती को समझाने उसके पिता भी आए थे। उनके जाने के बाद युवती ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पिता ने बेटी के प्रेमी के खिलाफ तहरीर देने की बात कही है।
बबीना थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली युवती (20) की शादी 6 जून 2023 को बबीना कस्बा निवासी एक युवक से हुई थी। पति का कहना है पत्नी का मायके के पास रहने वाले युवक से प्रेम संबंध था। पत्नी चोरी छिपे उस युवक से फोन पर बात करती थी। तीन माह पहले उसे यह बात मालूम चली। इसके बाद पति और लड़की के पिता ने उसे खूब समझाया। इस पर पत्नी अपने प्रेमी से बात न करने पर राजी हो गई। कुछ दिन तक सब ठीक रहा था लेकिन, दोबारा उसने चोरी छुपे प्रेमी से बात करनी शुरू कर दी। बुधवार को उसके पास से मोबाइल मिला। इस बात पर पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। युवती के पिता ने भी ससुराल आकर युवती को समझाया। समझा-बुझाकर पिता घर वापस लौट गए। पति का कहना है कि युवती फिर से मान गई थी। पति उसके पिता को बाइक से छोड़ने बबीना चला गया। घर में उसकी सास पानी भरने चली गई। कुछ देर बाद जब वह लौटी तब अंदर से कमरा बंद था। अंदर देखने पर साड़ी के फंदे से युवती लटकी हुई थी। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। बबीना थाना प्रभारी अरुण तिवारी का कहना है प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने सुसाइड किया है। अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
प्रेमी के साथ ही रहना चाहती थी
युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद युवती के प्रेम संबंध बने थे। वह प्रेमी के साथ ही रहना चाहती थी। वहीं, पिता का कहना है कि बेटी ने प्रेमी से साथ रहने के लिए कहा होगा। युवक ने बेटी के साथ रहने से इंकार कर दिया। इस वजह से ही उसने सुसाइड किया। पिता ने प्रेमी समेत अन्य के खिलाफ तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें