लॉक डाउन में सरकार कार्डधारकों को राशन वितरित कर रही है। लेकिन जिले में तमाम पात्रों के राशन कार्ड ही नहीं हैं। अब लोग ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं, तो साइबर कैफे संचालक उनसे जमकर वसूली कर रहे हैं। सरकार ने राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की है। इसके लिए 30 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है। लेकिन लॉक डाउन के दौरान राशन कार्ड के लिए आवेदकों से 100-150 रुपये वसूल किये जा रहे हैं। आवेदन के बाद भी विभागीय अफसर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।इसके चलते तमाम परिवार राशन से वंचित हैं। पूर्ति विभाग में रोज 100 से अधिक आवेदन पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि साइबर कैफे संचालकों की मनमानी पर लगाम लगाई जाए।